राहुल गांधी लंदन में बोले, 'बीजेपी ने हर तरफ़ केरोसीन छिड़क दिया' भारतीय जनता पार्टी का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि 'देश में धुव्रीकरण बढ़ता जा रहा है, बेरोज़गारी अपने चरम पर है, महंगाई बढ़ती जा रही है. बीजेपी ने देश में हर तरफ़ केरोसीन छिड़क दिया है बस एक चिंगारी से हम सब एक बड़ी समस्या के बीच होंगे.'

भारती जनता पार्टी ने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पार्टी को कठघरे में खड़ा किया है.

राहुल गांधी के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है. कुछ ने तो उन्हें 'जयचंद' तक कह दिया. ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक पृथ्वीराज चौहान के ख़िलाफ़ जयचंद ने मोहम्मद ग़ौरी का साथ दिया था.

लंदन मे हुई एक कॉन्फ्रेंस 'आइडिया फॉर इंडिया' में राहुल गांधी ने जो बातें कहीं, बहस उन पर शुरू हुई है. लगभग एक घंटे की बातचीत में राहुल गांधी ने संविधान, अर्थव्यवस्था, कांग्रेस के चिंतन शिविर, चीन, अमेरिका जैसे तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि ''जो रूस यूक्रेन में कर रहा है ठीक वही पैटर्न चीन भारत में डोकलाम और लद्दाख में दिखा रहा है. चीन ने भारत में डोकलाम और लद्दाख में अपनी सेना तैनात कर रखी है और अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख को भारत का हिस्सा मानने से इंकार करता है.''

हाल ही में आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन पैंगोंग झील पर पुल बना रहा है क्योंकि वो कुछ करना चाहता है. लेकिन भारत सरकार इस पर बात ही नहीं कर रही है.

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से राज्यों की शक्तियों को कम करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, "भारत राज्यों का एक संघ है, भारत बना ही ऐसे जहां हर राज्य की अपनी पहचान है, धर्म और संस्कृति है और उनके पास अपनी बात रखने और बातचीत करने की क्षमता है. भारत ऐसे नहीं बना जहां शक्ति का केंद्र किसी एक सत्ता के हाथों में हो बल्कि ये राज्यों और उनकी शक्तियों के मूल्यों पर बना देश है. लेकिन अभी ये हो रहा है कि एक सुनियोजित हमला किया जा रहा है. केंद्रीय एजेंसी जैसे ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके राज्यों को, संस्थानों को कमज़ोर किया जा रहा है. हालात ये हो गए हैं कि आज राज्य बातचीत करने की हालत में ही नहीं रह गए हैं."

कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ी या घटी?

कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में पार्टी का नया नारा- 'भारत जोड़ो'

"एक विपक्ष के तौर पर हमारी ज़िम्मेदारी है कि संस्थान आरएसएस और एक विचार के कब्ज़े में ना रहें. हम मानते हैं कि देश में हर जाति, धर्म के लोगों को सुविधाएं मिले और आरएसएस-बीजेपी चाहती है कि लोगों को सुविधाएं कर्म (जाति) के आधार पर मिले."

"जिन्हें ये लगता है कि हम बीजेपी से लड़ रहे हैं उन्हें समझना होगा कि हम एक पार्टी से नहीं लड़ रहे बल्कि हम संस्थानों के पूरे स्ट्रक्चर से लड़ रहे हैं जिस पर एक संगठन, बीजेपी की विचारधारा का क़ब्ज़ा हो चुका है. तो हमारे पास बस एक ही विकल्प है कि हम जनता के पास जाएं और ये सिर्फ़ कांग्रेस पर लागू नहीं होती बल्कि सभी विपक्षी पार्टियों पर लागू होती है."

बेरोज़गारी रिकॉर्ड पर और थोक मंहगाई 15 फ़ीसदी पर जा पहुंची है लेकिन फिर भी बीजेपी चुनाव जीत रही है और कांग्रेस हार रही है ऐसा क्यों?

राहुल गांधी ने इसके जवाब में कहा, "देश में बढ़ते धुव्रीकरण और मीडिया पर बीजेपी के पूरी तरह काबू होने के कारण ऐसा हो रहा है. अगर

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, नॉर्त्जे की वापसी, यहां देखें पूरा स्क्वॉड



नॉर्त्जे ने भी टीम में वापसी की है। वह दिसंबर 2021 में चोटिल हुए थे और अब वह अच्छे से गेंदबाजी कर पा रहे हैं। दिल्ली के लिए खेलते हुए उनकी पेस भी वापस आ चुकी है। इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में शामिल किया गया है।

रत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम की घोषणा हो गई है। तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे की टीम में वापसी हुई है। वह चोट की वजह से पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर चल रहे थे। वहीं, युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। स्टब्स ने इसी सीजन आईपीएल में भी डेब्यू किया। वह मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। 'बेबी एबी डीविलियर्स' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में जगह नहीं दी गई है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने प्रेस रिलीज में कहा- 21 साल के दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज स्टब्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टी-20 चैलेंज में गेबेट्स वॉरियर्स के लिए खेलते हुए पिछले सीजन में काफी प्रभावित किया था। उन्होंने सात पारियों में 48.83 की औसत से 293 रन बनाए थे। इसमें 23 छक्के शामिल थे। इस दौरान स्टब्स का स्ट्राइक रेट 183.12 का रहा था। वह आईपीएल के लिए बुलाए जाने से पहले जिम्बाब्वे में दक्षिण अफ्रीकी 'ए' टीम का भी हिस्सा थे।


इसके अलावा नॉर्त्जे ने भी टीम में वापसी की है। वह दिसंबर 2021 में चोटिल हुए थे और अब वह अच्छे से गेंदबाजी कर पा रहे हैं। दिल्ली के लिए खेलते हुए उनकी पेस भी वापस आ चुकी है। इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में शामिल किया गया है। नॉर्ट्जे को गेंदबाजी के लिए मेडिकल क्लीयरेंस मिल चुका है। अनुभवी ऑलराउंडर वेन पार्नेल भी टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। वह 2017 के बाद पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलते दिखेंगे।

सीएसए के चयनकर्ताओं के संयोजक विक्टर म्पित्सांग ने कहा- ये वो दक्षिण अफ्रीकी टीम है, जिसे हमने काफी लंबे समय से नहीं देखा है। आईपीएल में खिलाड़ियों को मिले अनुभव का मतलब है कि हमारे पास एक ऐसी टीम है जो किसी भी परिस्थिति में जीतने के लिए तैयार है। साथ ही उन्हें भारत में खेलने का भी अनुभव है। ट्रिस्टन स्टब्स एक मजेदार खिलाड़ी हैं और हम उन्हें परखना चाहते हैं। हम कप्तान तेम्बा बावुमा और कोच मार्क बाउचर को इस सीरीज के लिए शुभकामनाएं देते हैं।


भारत के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रसी वान डर डुसन, मार्को यानसेन।